शहर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा से 24 लग्जरी कारें जब्त की हैं। जब्त की गई कारों की कुल कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इंदौर। शहर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा से 24 लग्जरी कारें जब्त की हैं। जब्त की गई कारों की कुल कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनमें ऑडी, स्कॉर्पियो, इनोवा, क्रेटा और थार जैसी महंगी गाड़ियाँ शामिल हैं।
दशहरा मैदान में खड़ी करानी पड़ी कारें
कार्रवाई अन्नपूर्णा थाना पुलिस द्वारा की गई। थाना परिसर में जगह कम होने के कारण सभी जब्त कारों को दशहरा मैदान में खड़ा किया गया। एक साथ इतनी महंगी कारें देख लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों को यह नज़ारा कार मेले जैसा लगा।
आरोपी संजय कालरा पर हैं ठगी के गंभीर आरोप
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी संजय कालरा पर ठगी के गंभीर आरोप हैं और मामले की जांच जारी है। कारों को सबूत के तौर पर जब्त किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन वाहनों की खरीद में इस्तेमाल किया गया पैसा किन-किन स्रोतों से आया।
दशहरा मैदान में खड़ी दर्जनों लग्जरी कारें शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं और लोग उन्हें देखने के लिए रुक-रुक कर पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/7-years-on-district-hospital-still-unfinished/130757
सात साल से अधूरा इंदौर जिला अस्पताल, निजी इलाज की मार झेल रही जनता