प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नियम तोड़े तो भरना पड़ा 12,600 का जुर्माना

सड़क पर नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, आरटीओ ने 5 वाहनों पर कार्रवाई कर 12,600 का लगाया जुर्माना

बलरामपुर में आरटीओ ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। बिना फिटनेस, वैध लाइसेंस व जरूरी दस्तावेजों वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

सड़क पर नियमों की अनदेखी पड़ी भारी आरटीओ ने 5 वाहनों पर कार्रवाई कर 12600 का लगाया जुर्माना

Safe Driving |

बलरामपुर (छत्तीसगढ़): सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के अंतरराज्यीय जांच नाका धनवार स्थित क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा वाड्रफनगर क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संचालित वाहनों की सघन जांच की गई।

विशेष जांच अभियान में हुई कार्रवाई

जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹12,600 का राजस्व वसूला गया। जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

दस्तावेजों और फिटनेस की हुई जांच

इसी क्रम में वाड्रफनगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की गई, जहां दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहन फिटनेस, परमिट तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं का भी सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान पांच वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

वाहन चालकों को दी गई समझाइश

वहीं कई वाहन चालकों को प्रारंभिक तौर पर समझाइश देते हुए आवश्यक दस्तावेज शीघ्र तैयार कराने और भविष्य में सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी

आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों का नियमों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। बिना फिटनेस या वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाता है। इसलिए वाहन स्वामियों एवं चालकों को अपने वाहन के सभी दस्तावेज अद्यतन रखने चाहिए।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में इस प्रकार की जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। परिवहन विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

नागरिकों से की गई अपील

इस दौरान आरटीओ धनवार के उप निरीक्षक फिरोज कुरैसी सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Related to this topic: