प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भीषण गर्मी ने रोकी रन-वे की रफ़्तार

इंदौर एयरपोर्ट रन-वे के री-कार्पेटिंग प्रोजेक्ट में भीषण गर्मी से हो रही देरी

शहर के एयरपोर्ट पर रन-वे के नवीनीकरण (री-कार्पेटिंग) का काम अपनी निर्धारित समय सीमा से काफी पीछे चल रहा है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती गर्मी और तकनीकी चुनौतियां बताई जा रही हैं।

इंदौर एयरपोर्ट रन-वे के री-कार्पेटिंग प्रोजेक्ट में भीषण गर्मी से हो रही देरी

Runway Repair Delayed as Heat Slows Airport Work |

इन्दौर। शहर के एयरपोर्ट पर रन-वे के नवीनीकरण (री-कार्पेटिंग) का काम अपनी निर्धारित समय सीमा से काफी पीछे चल रहा है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती गर्मी और तकनीकी चुनौतियां बताई जा रही हैं। बढ़ते तापमान के कारण डामर (Tar) ढीला हो रहा है, जिससे रन-वे की लेयर सेट होने में दिक्कत आ रही है। डामर के सही से न जमने के कारण विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ प्रभावित हो रही है।

अब अप्रैल तक काम पूरा करने का दावा

यह काम फरवरी 2025 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि, अब इसे अप्रैल 2026 तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। रन-वे पर चल रहे काम और सीमित समय की उपलब्धता के कारण दिन की कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं, जिससे रात की फ्लाइटों पर दबाव काफी बढ़ गया है।

नई डेटलाइन रखी गई

प्रोजेक्ट की शुरुआत फरवरी 2025 में की गई थी। इसकी पुरानी डेडलाइन दिसंबर 2025 रखी गई थी। इसके बाद नई संभावित तिथि अप्रैल 2026 रखी गई। गर्मी की वजह से डामर नहीं जम रहा है औऱ काम में बाध आ रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/kharmas-begins-with-suns-transit-into-pisces/149196

आज से खरमास शुरू, एक महीने नहीं होंगे विवाह और मांगलिक कार्य

Related to this topic: