प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में 60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

सहारनपुर की गंगोह पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 320 ग्राम स्मैक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

सहारनपुर में 60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार तमंचा और कारतूस भी बरामद

Saharanpur Drug Smuggler Arrested with Smack Worth Rs 60 Lakh |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत गंगोह थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 320 ग्राम अवैध स्मैक, एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी गंगोह और प्रभारी निरीक्षक गंगोह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खानपुर ताताहेड़ी चौराहे के पास पुलिस ने मुकरीम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम धलापड़ा, थाना गंगोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

तस्करी का किया खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी स्वयं भी स्मैक का नशा करते हैं तथा मिलकर इसकी तस्करी करते हैं। दोनों मोटरसाइकिल से ग्राहकों तक स्मैक पहुंचाकर बेचते थे। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद तमंचा वह अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने-धमकाने के लिए साथ रखता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालकर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

17 मुकदमे पहले से दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार मुकरीम पर लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट सहित 17 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़े:    शिवपुरी में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर बाइक पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

Related to this topic: