प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव

सहारनपुर में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टियागो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रही टाटा टियागो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सहारनपुर में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टियागो को मारी टक्कर एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Saharanpur Expressway Accident: 4 of a Family Killed as High-Speed Scorpio Hits Tiago |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर रविवार सुबह एक खौफनाक हादसे में तब्दील हो गई। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हलगोया कट के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रही टाटा टियागो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टियागो के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले थे और हरिद्वार गंगा स्नान और दर्शन के लिए जा रहे थे।

रोंगटे खड़े कर देने वाला था मंजर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सहारनपुर में हुए इस भीषण हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो टक्कर की भयावहता को साफ बयां करता है। टक्कर लगते ही टियागो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। वहीं, टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो भी रफ्तार अधिक होने के कारण अपना संतुलन खो बैठी और पलट गई।

पुलिस ने पोस्टमार्ट के लिए भेजा शव

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वीभत्स हादसे के बाद इकोनॉमिक कॉरिडोर पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद के बाद 6 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Related to this topic: