प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार

सहारनपुर घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, पाजेब-मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद

सहारनपुर के बेहट में पुलिस ने घर में चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

सहारनपुर घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार पाजेब-मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Saharanpur Theft Case Solved, Four Arrested With Stolen Jewellery |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। बेहट थाना पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में छह जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी मंगलसूत्र मय चेन, एक मंगलसूत्र लॉकेट, एक जोड़ी हाथों के कंगन, गले का हार, रामनौमी और एक जोड़ी हथफूल शामिल हैं।

आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी

इसके अलावा पीली धातु की एक जोड़ी झुमकी और नाक की लौंग भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त को ग्राम बहरामपुर कांसेपुर निवासी मोनी उर्फ मोनिका ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मामले में बेहट थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। SSP के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सढ़ौली भूड़ पुलिया से ग्राम गंदेवड़ जाने वाले रास्ते के पास से चार आरोपियों अमरीश, आकाश उर्फ चंदन, काका और इल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर इल्ताफ का नाम भी मुकदमे में प्रकाश में आया। 

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में किया पेश 

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमरीश, इल्ताफ और काका का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। 

यह भी पढ़ें:   नरसिंहपुर में स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 7.90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Related to this topic: