प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार और राजभर का तंज

राज्यसभा चुनाव: सपा ने रामगोपाल और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार, राजभर ने 'PDA' पर कसा तंज

सपा ने रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। इस बीच, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के इस फैसले पर 'PDA' के जरिए तीखा हमला बोला है।

राज्यसभा चुनाव सपा ने रामगोपाल और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार राजभर ने pda पर कसा तंज

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी से दो सांसदों को इसमें प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था।

बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "यही भाजपा का सबसे बड़ा दर्द है कि 'इंडिया' गठबंधन पूरी मजबूती के साथ एकजुट खड़ा है।" 

इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (AITC), NCP (SP), शिवसेना (UBT), राजद, सीपीएम, सीपीआई, नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC), पीडीपी, झामुमो (JMM), CPI-ML, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (M), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरल कांग्रेस (J) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के नामांकन

एक तरफ जहां राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन की सुगबुगाहट तेज थी, वहीं दूसरी ओर लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपनी चुनावी चाल चल दी। बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए।

ओपी राजभर का PDA पर करारा हमला

सपा उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के इस फैसले पर करारा राजनीतिक कटाक्ष किया।

ओपी राजभर ने 'एक्स' पर तीखा प्रहार करते हुए लिखा, "अखिलेश जी, आप बिल्कुल सही रास्ते पर हैं। आपने पहले ही 'परिवार' और 'धनी उद्योगपतियों' का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। अब बस एक अपराधी को अपना उम्मीदवार और घोषित कर दीजिए, जिससे आपका 'PDA' फार्मूला पूरी तरह मुकम्मल हो जाए।"

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, "उसी PDA में 'P' का अर्थ परिवार, 'D' का अर्थ दौलतमंद और 'A' का अर्थ अपराधी है। 'P' (परिवार) के कोटे से आपके पास प्रो. रामगोपाल जी हैं; 'D' (दौलतमंद) के लिए धनराज नथवानी जी हैं। अब केवल 'A' यानी अपराधी की कमी है, आगे बढ़िए और उसकी भी घोषणा कर दीजिए।"

धनराज नथवानी ने जताया आभार

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद धनराज परिमल नथवानी ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिखाए गए भरोसे और विश्वास के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

नथवानी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में अपना पर्चा दाखिल किया, जिसके साथ ही उनके सार्वजनिक जीवन के एक नए और अहम अध्याय की शुरुआत हो रही है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, सत्ता में आने पर किसानों को मुफ्त सिंचाई और 24 घंटे में भुगतान

Related to this topic: