प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या

समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर के कल्याणपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Samastipur: Main Accused Arrested in Muharram Procession Murder Case |

समस्तीपुर (बिहार)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर भुट्टा चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चाकू से हमला कर जावेद को गंभीर रूप से किया घायल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जून की शाम करीब सात बजे मुहर्रम जुलूस के दौरान गोपालपुर निवासी 25 वर्षीय मो. जावेद (पिता- मो. जब्बार) पर मो. हैदर एवं उसके साथ मौजूद पांच अन्य अज्ञात लोगों ने तेजधार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान मो. जावेद की मौत हो गई।

पुलिस ने किया मामले की जाँच शुरु 

घटना के संबंध में मृतक के भाई मो. साजिद के आवेदन पर कल्याणपुर थाना कांड संख्या 239/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. हैदर (पिता- मो. अकबर उर्फ लफुआ), निवासी गोपालपुर, थाना कल्याणपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य संकलन तथा लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः    बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भागने की फिराक में था पुलिस ने दबोचा

Related to this topic: