समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक बगीचे से 35 कार्टून यानी 313.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडल गांव वार्ड संख्या 11 स्थित कुंदन सिंह के पुत्र सुशांत सिंह के घर के पास स्थित बगीचा से सुशांत सिंह द्वारा शराब के बड़ी खेप को उतारकर अन्यत्र छुपाने के क्रम में ही सिंघिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के साथ छापामारी करते हुए 35 कार्टून अवैध विदेशी शराब जो (313.200 लीटर बिदेशी शराब ) को जप्त किया गया। वही इस दौरान रात का अंधेरा एवं बगीचा होने का फायदा उठाते हुए सुशांत सिंह एवं अन्य अज्ञात शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे ।
पुलिस ने 35 कार्टून विदेशी शराब पकड़ा
वहीं इस संबंध में सिंघिया थाना के थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने पुष्टि करते हुए बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुंडल गांव के सुशांत सिंह के घर के पास स्थित बगीचा से 35 कार्टून विदेशी शराब पकड़ा गया, उक्त शराब को जप्त कर थाना लाया गया है इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए सभी शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा । वहीं पुलिस इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल एवं करवाई में जुट गई हैं।
भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार
बताते चलें कि पिछले दिनों सिंघिया पुलिस लगातार शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी कर रही हैं एक दिन पहले नगर पंचायत सिंघिया से रानी ब्यूटी पार्लर से शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा था तो पिछले सप्ताह बंगरहट्टा गांव से भी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए थे।
यह भी पढ़ें: आजमगढ़: तहबरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 एनबीडब्ल्यू वारंटी एक साथ गिरफ्तार