प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवती से सरेराह अभद्रता का वीडियो वायरल

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में युवती को घेरकर अभद्रता, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में युवती के साथ सरेराह अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में युवती को घेरकर अभद्रता वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

Samastipur Viral Video: Four Arrested For Misbehaving With Woman |

समस्तीपुर (बिहार)। जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर से भी एक युवती के साथ सरेराह कथित अभद्रता का वीडियो सामने आया है। घटना जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड की बताई जा रही है।

सड़क किनारे फोटो ले रही युवती को युवकों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, युवती एक युवक के साथ बाइक से जा रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और युवती को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।  हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियों और घटना की सत्यता की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की पहचान

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। बुधवार देर शाम यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कर्पूरीग्राम थाना पुलिस सक्रिय हुई और वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान शुरू की।

चार युवक हिरासत में

जानकारी के अनुसार, मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। चिन्हित आरोपितों में जगतसिंहपुर गांव निवासी विकास शर्मा और राहुल कुमार समेत कुल चार युवकों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, मामले को लेकर अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

बताया जा रहा है कि विकास शर्मा के खिलाफ पूर्व में शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा सके।

यह भी पढ़ें:   6 लाख की स्मैक और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: