Bihar : पटना। दसवीं बार मुख्यमंत्री बने सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के अगले दिन शुक्रवार को राजग सरकार में शामिल 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा..
बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटे, सम्राट चौधरी को गृह तो विजय सिन्हा को भूमि राजस्व विभाग |
Bihar : पटना। दसवीं बार मुख्यमंत्री बने सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के अगले दिन शुक्रवार को राजग सरकार में शामिल 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम नीतीश ने पहली बार गृहमंत्रालय छोड़ा है। भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गृहमंत्री होंगे। दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भूमि राजस्व एवं खनन विभाग मिला है।
नीतीश कैबिनेट में सीएम समेत भाजपा के 14, जेडीयू के 9, चिराग पासवान की एलजेपी-आर के 2, जीतनराम मांझी की एचएएम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 1 मंत्री पद मिला है। चिराग पासवान की लोजपा-आर के दो मंत्रियों- संजय पासवान गन्ना उद्योग विभाग और संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण यानी पीएचईडी विभाग मिला है।
जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन लघु जल संसाधन विभाग, जबकि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पंचायती विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। बीजेपी के दिलीप जायसवाल नए उद्योग मंत्री होंगे। रामकृपाल यादव को कृषिमंत्री बनाया गया है। नितिन नबीन के पास पथ निर्माण और नगर विकास मंत्रालय रहेगा। बिजेंद्र यादव ऊर्जा, श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री बने रहेंगे।
नीतीश सरकार में किसे कौन सा विभाग मिला?
सम्राट चौधरी: गृह
विजय सिन्हा: भूमि राजस्व एवं खनन
विजय चौधरी : जल संसाधन, भवन निर्माण
बिजेंद्र यादव : उर्जा
श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास
मंगल पांडे : स्वास्थ्य एवं विधि
दिलीप जायसवाल : उद्योग
अशोक चौधरी: ग्रामीण कार्य
लेशी सिंह : खाद्य उपभोक्ता
मदन सहनी :समाज कल्याण
नितिन नवीन : पथ निर्माण, नगर विकास
रामकृपाल यादव : कृषि
संतोष सुमन : लघु जल संसाधन
सुनील कुमार : शिक्षा
जमा खान : अल्पसंख्यक कल्याण
संजय टाइगर : श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद : कला-संस्कृति एवं पर्यटन
सुरेन्द्र मेहता : पशु एवं मत्स्य संसाधन
श्रीनारायण प्रसाद : आपदा प्रबंधन
रमा निषाद : पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण
लखेन्द्र रोशन : एससी-एसटी कल्याण
श्रेयसी सिंह : खेल, आईटी
प्रमोद कुमार : सहकारिता
संजय कुमार : गन्ना उद्योग
संजय सिंह: पीएचईडी
दीपक प्रकाश : पंचायती राज
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/supreme-court-issues-notice-to-the-election-commission-regarding-sir/98377