जिले के केसली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक रेत व्यापारी को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 1.26 करोड़ रुपये की चपत लगाई।
सागर। जिले के केसली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक रेत व्यापारी को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 1.26 करोड़ रुपये की चपत लगाई। ठगी की यह वारदात "प्राइवेट जॉब और मोटा मुनाफा" कमाने के लालच के इर्द-गिर्द बुना गया।
घर बैठे निवेश औऱ मुनाफा का लालच
घटना के अनुसार, पीड़ित व्यापारी के पास एक महिला का फोन आया था। उसने खुद को एक बड़ी कंपनी से जुड़ा बताकर व्यापारी को घर बैठे प्राइवेट जॉब करने और निवेश पर बेहतरीन रिटर्न (मुनाफा) दिलाने का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में व्यापारी को विश्वास में लेने के लिए छोटे निवेश पर कुछ लाभ भी दिखाया गया।
ऐसे दिया धोखा
ठगों ने व्यापारी को एक सोची-समझी साजिश के तहत अपने जाल में फंसाया। पहले महिला ने फोन पर बात कर विश्वास पैदा किया। अपराधियों ने व्यापारी से एक बार में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। जैसे-जैसे व्यापारी पैसे जमा करता गया, उसे डिजिटल वॉलेट या फर्जी पोर्टल पर फर्जी 'मुनाफा' दिखाया जाता रहा, जिसे वह कभी निकाल नहीं पाया।
धोखे का पता चला तो केसली पुलिस थाने में शिकायत
जब व्यापारी को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसके खाते से 1.26 करोड़ रुपये निकल चुके हैं, तो उसने तुरंत केसली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों की जांच की जा रही है जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
साइबर ठगों से बचने के लिए सावधानी जरूरी
इस तरह के मामलों से बचने के लिए विशेषज्ञों ने कुछ सुझाव दिए हैं। इसमें अनजान कॉल्स पर भरोसा न करें। यदि कोई आपको घर बैठे लाखों कमाने का लालच दे, तो सतर्क हो जाएं। कभी भी ओटीपी (OTP) या पिन किसी को न बताएं। बिना पूरी जांच-परख के किसी भी व्यक्तिगत या अनजान कंपनी के खाते में बड़ी राशि ट्रांसफर न करें।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mahashivratri-celebrations-begin-at-mahakaleshwar-temple-with-daily-rituals/132505
दूसरे दिन बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, 15 फरवरी तक विभिन्न स्वरूप में देंगे दर्शन