प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

संजय सेठ का ममता पर घुसपैठ का आरोप

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने ममता सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

कोलकाता: झारखंड के भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अमित शाह की तर्ज पर ममता सरकार में पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताई, कानून-व्यवस्था की कमी बताई।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने ममता सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

West Bengal Politics |

कोलकाता। झारखंड के भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तर्ज पर  पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के आने पर चिंता जताई और कहा कि इस राज्य में मौजूदा ममता सरकार के रहते घुसपैठिय़ों का आना नहीं रुकेगा। यहां संविधान का शासन नहीं है।   केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों की अच्छी-खासी संख्या है और उनके कारण यहां के लोगों के लिए समस्या पैदा हो गई है। वे यहां के नागरिकों की सुविधएं और अधिकार छीन रहे हैं। एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से उनका नामं हटाने की प्रक्रिया चली है। लेकिन सत्तारूढ़ टीएमसी एसआईआर का ही विरोध कर रही है।  केंद्रीय मंत्री ने टीएमसी पर बांग्लादेशियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि इस बार विधानसभा चुनावल में उसकी हार निश्चित है। इस राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर एक भी बांग्लादेशी घुसपैठी को यहां नहीं रहने दिया जाएगा। 

मोदी के नेतृत्व में 2047 में  मनाई जाएगी भारत की स्वतंत्रता शताब्दी

झारखंड के भाजपा नेता संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 में भारत की स्वतंत्रता शताब्दी मनाई जाएगी। इसमें पश्चिम बंगाल की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत बैरकपुर में गांधी म्युजियम में भाजपा की ओर से आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार मौजूद हुए।

यह भी पढ़े: इंदौर छात्रा हत्या केस में गिरफ्तारी

https://www.primenewsnetwork.in/india/indore-student-murder-suspect-arrested-from-mumbai/143879

Related to this topic: