प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सारंगपुर बस स्टैंड चोरी मामला

सीसीटीवी की मदद से आरोपी गिरफ्तार, 62 हजार रुपये का माल बरामद

सारंगपुर बस स्टैंड पर महिला यात्री का बैग चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया। चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी पकड़ा गया।

सीसीटीवी की मदद से आरोपी गिरफ्तार 62 हजार रुपये का माल बरामद

Sarangpur Police Arrest Bus Stand Thief, Recover Stolen Goods |

सारंगपुर (मध्य प्रदेश)। बस स्टैंड पर खड़ी बस से महिला यात्री का बैग चोरी करने वाले आरोपी को सारंगपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 562 ग्राम चांदी के जेवर, मोबाइल फोन, साड़ियां और अन्य सामान सहित करीब 62 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।

यात्रा के दौरान महिला का बैग हुआ था चोरी

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को पूजा गोस्वामी (28) निवासी ककरकड़िया, थाना नलखेड़ा जिला आगर मालवा, सारंगपुर बस स्टैंड से यात्रा के लिए बस में सवार हुई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में चांदी की पायल, कमर में पहनने वाली चांदी की कमरबंद, मोबाइल फोन, साड़ियां और कपड़े रखे हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना की रिपोर्ट पर थाना सारंगपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जाता दिखाई दिया। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी पहचान रमेश पिता कन्हैयालाल धाकड़ (40) निवासी लसूडिया धाकड़, थाना खुजनेर, जिला राजगढ़ के रूप में हुई।

पूछताछ में कबूला जुर्म, चोरी का माल हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी गई चांदी की पायल, कमरबंद, बैग, साड़ियां और अन्य सामान चाटुखेड़ा निवासी खरीदार बसंत सोनी से बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार की भूमिका भी सामने आई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

62 हजार की संपत्ति जब्त, पुलिस टीम की अहम भूमिका

पुलिस के अनुसार आरोपियों से कुल 562 ग्राम चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित लगभग 62 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी, सउनि आनंदीलाल भिलाला, सउनि सुरेश मेवाड़े, आरक्षक बनवारी गुर्जर, सत्येंद्र रघुवंशी, चालक लोकेश परमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय चोरों पर नकेल कसने में मदद मिली है। 

यह भी पढे़ं:   झालावाड़ में पुलिस की कार्रवाई, 8.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार; तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

Related to this topic: