प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डंपर ने क्रेन और ऑटो को मारी टक्कर

सरिता विहार में डंपर ने क्रेन और ऑटो को मारी टक्कर, CCTV लगाने वाले 3 कर्मचारियों की मौत

दिल्ली के सरिता विहार में रोड नंबर 13 पर एक तेज रफ्तार डंपर ने 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत सीसीटीवी लगा रहे कर्मचारियों के ऑटो और क्रेन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत और तीन घायल।

सरिता विहार में डंपर ने क्रेन और ऑटो को मारी टक्कर cctv लगाने वाले 3 कर्मचारियों की मौत

Delhi Road Accident |

नई दिल्ली। दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के नोएडा की तरफ से आ रहे एक डंपर ने एक खड़ी क्रेन और 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा सरिता विहार पुलिस थाना क्षेत्र में रोड नंबर 13 पर सुबह करीब 3:20 बजे हुआ, जब कर्मचारी CCTV लगाने का काम कर रहे थे।

हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत

जानकारी के मुताबिक, डंपर ने उस जगह पर क्रेन और खड़े ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी जहां कर्मचारी 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' का काम कर रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान संगम विहार निवासी रामदास के बेटे उमेश (23), संगम विहार के ही रहने वाले अशोक कुमार के बेटे प्रवीण (35) और HR मैनेजर सूरज (34) के तौर पर हुई है। सूरज के बारे में और जानकारी उसके एम्प्लॉयर से जुटाई जा रही है।

घायल और सुरक्षित कर्मचारियों की पहचान

हादसे में तीन अन्य लोग - संगम विहार निवासी नरेंद्र के बेटे आकाश (20) और सुरेंद्र के बेटे अनूप (26), तथा रोहिणी निवासी पूरन सिंह के बेटे खेम सिंह (40) घायल हो गए। एक अन्य कर्मचारी, जिसकी पहचान संगम विहार निवासी कालेदीन के बेटे सुधीर के तौर पर हुई है, बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।

फरार ड्राइवर की तलाश जारी

टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान मीडियम साइज के डंपर के तौर पर हुई है। गाड़ी का ड्राइवर अभी तक नहीं मिला है और खबर है कि वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है और डंपर ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ और जानकारी का इंतजार है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने फर्जी खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़; तीन शातिर गिरफ्तार

Related to this topic: