प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेला बाइपास पर सड़क हादसा

बेला बाइपास पर सड़क हादसा में ट्रक के पीछे से घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 5 गंभीर घायल

सतना के बेला बाइपास के पास तेज बारिश में बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर किया गया।

बेला बाइपास पर सड़क हादसा में ट्रक के पीछे से घुसी तेज रफ्तार बोलेरो 5 गंभीर घायल

Satna Road Accident: Bolero Hits Truck in Heavy Rain, Five Injured |

सतना (मध्य प्रदेश)। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बेला बाइपास के समीप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग उसमें फंस गए। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज बारिश में हुई हादसा 

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2 बजे बेला बाइपास के पास हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय तेज बारिश हो रही थी। बोलेरो तेज गति से हाईवे पर आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बोलेरो में फंसे घायलों को पुलिस ने निकाला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेला चौकी के प्रधान आरक्षक राज बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डायल-112 की टीम को भी बुलाया गया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों द्वारा उन्हें निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है। 

हादसे में घायल लोगों की पहचान

रमेश साकेत (46 वर्ष), पिता रामधनी,दशरथ साकेत,नीरज अग्निहोत्री (40 वर्ष), पिता ईश्वरदीन अग्निहोत्री,आयुष अग्निहोत्री,अंतरिक्ष अग्निहोत्री (18-19 वर्ष), प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में रमेश साकेत का पुत्र भी मौजूद था। हादसे में वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी सवारों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.42 अरब डॉलर बढ़ा, 729.33 अरब डॉलर पर पहुंचा

Related to this topic: