प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार में स्कूल वैन नहर में गिरी

बिहार में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 घायल; 3 की हालत गंभीर

औरंगाबाद में अंबा-नवीनगर मार्ग पर तामसी मोड़ के पास बच्चों से भरी स्कूल वैन 15 फीट नीचे नहर में गिर गई। हादसे में 13 बच्चे घायल, 3 गंभीर हैं।

बिहार में बड़ा हादसा बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी 13 घायल 3 की हालत गंभीर

School Van Crash in Bihar Leaves 13 Hurt |

औरंगाबाद (बिहार): जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के पास बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी। हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अंबा स्थित संत जेवियर हाई स्कूल की मैजिक वैन कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। सुबह करीब 7:30 बजे तामसी मोड़ के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वैन सीधे नहर में पलट गई।

ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत नहर में कूदे और वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान

घायलों में आरबी प्रताप (5) सिकरिया, हर्ष कुमार (12) मीरपुर, मौली कुमारी (7) मिर्जापुर, साक्षी कुमारी (11) मीरपुर, साक्षी कुमारी (12) कुटुंबा बाजार, आदित्य राज (12), अमी कुमारी (12) कुटुंबा, लकी राज सैनिक (12), कुमार सुगंध आर्यन (8) मीरपुर, सृष्टि कुमारी (5) मीरपुर, आयुष कुमार (10) महुआ धाम, अक्षय कुमार (7) महुआ धाम, वैभव गौरव (6) मिर्जापुर, आबिद राजा (13) और अमित कुमार (7) शामिल हैं।

अभिभावकों में आक्रोश

घटना के बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका आरोप है कि विद्यालय में जर्जर वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। उनका कहना है कि पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निजी स्कूलों के वाहनों की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े: बारिश के बीच आज सहारनपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, 'स्कूल चलो अभियान' की करेंगे शुरुआत

Related to this topic: