प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रताप विहार में पलटी स्कूल वैन

गाजियाबाद के प्रताप विहार में पलटी स्कूल वैन, टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद में एक निजी स्कूल की वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे।

गाजियाबाद के प्रताप विहार में पलटी स्कूल वैन टला बड़ा हादसा

प्रताप विहार में पलटी स्कूल वैन |

गाजियाबाद: प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन गुरुवार सुबह सेन चौक के पास अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

अचानक असंतुलित हो गई वैन

वैन संख्या DL 12 CJ 8912 को लखन पुत्र पल्लव (35) निवासी बाईपास, थाना क्रॉसिंग चला रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। सेन चौक के पास अचानक वैन असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई।

13 से 14 साल बताई जा रही बच्चों की उम्र

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई है। दुर्घटना में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी। बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया, जबकि उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। यह स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी, बल्कि बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- देवास में 'युवा संगम' का आयोजन, 24 कंपनियों ने 224 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट
 

Related to this topic: