प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दूसरे चचेरे भाई की भी मौत

स्कार्पियो-ट्रैक्टर हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत, 5 दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद तोड़ा दम

पांच दिन पहले हुई स्कार्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में घायल दूसरे युवक की भी मृत्यु हो गई।

स्कार्पियो-ट्रैक्टर हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत 5 दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद तोड़ा दम

Second victim of Scorpio-tractor crash dies after five days of treatment |

मिर्ज़ापुर, (उत्तर प्रदेश) : वाराणसी-रीवा हाईवे पर सेमरा प्रताप गांव के पास पांच दिन पहले हुई स्कार्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में घायल दूसरे युवक जयप्रकाश तिवारी (27) की प्रयागराज में उपचार के दौरान सोमवार आधी रात को मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में पहले ही 26 वर्षीय ओमचंद तिवारी की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। दोनों चचेरे भाई थे। यह दुर्घटना 18 जून को हुई थी।

सेमरा प्रताप गांव के पास घटी थी घटना

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी ओमचंद तिवारी और जयप्रकाश तिवारी अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर लालगंज से वापस घर लौट रहे थे। सेमरा प्रताप गांव के पास पीछे से आ रही एक स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी थी। यह स्कार्पियो महाकालेश्वर उज्जैन से दर्शनार्थियों को लेकर बिहार लौट रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और गड्ढे में पलट गया।

ओमचंद तिवारी की मौके पर ही मृत्यु

इस घटना में ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे ओमचंद तिवारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। उनके साथ मौजूद चचेरे भाई जयप्रकाश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के पांचवें दिन सोमवार दोपहर बाद जयप्रकाश तिवारी को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय अस्पताल से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

सोमवार आधी रात के बाद जयप्रकाश तिवारी की भी मृत्यु

प्रयागराज में उपचार के दौरान सोमवार आधी रात के बाद उनकी मृत्यु हो गई। मृतक ओमचंद तिवारी और जयप्रकाश तिवारी आपस में चचेरे भाई थे। उनके पिता सगे भाई हैं और एक साथ रहते हैं। हरिशंकर तिवारी के पुत्र जयप्रकाश तिवारी दो भाइयों में छोटे थे और अविवाहित थे। लहंगपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे युवक की भी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः बुरहानपुर में 12 परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Related to this topic: