प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

कांकेर में बड़ी साजिश नाकाम

कांकेर में बड़ी साजिश नाकाम: सुरक्षा बलों ने 9 आईईडी बरामद कर मौके पर किया नष्ट

डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं।

कांकेर में बड़ी साजिश नाकाम सुरक्षा बलों ने 9 आईईडी बरामद कर मौके पर किया नष्ट

Security Forces Recover and Defuse 9 IEDs in Chhattisgarh’s Kanker |

कांकेर। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं।

अलग-अलग जगहों से मिले 9 आईईडी

इस ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 9 प्रेशर कुकर आईईडी (IED), पटाखे, बिजली के तार और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई। सुरक्षाबलों ने सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल विरोधी अभियान के तहत 23 जनवरी को डीआरजी और बीएसएफ की टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोडमार्क गांव में कोटरी नदी के पास सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपाकर रखे गए 3 प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुए।

height=668

बड़े हमले को अंजाम देने के लिए होना था विस्फोटकों का इस्तेमाल

इससे पहले गुरुवार को छोटेबेठिया थाने के ही कलपर गांव के जंगली और पहाड़ी इलाकों में एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था। इस कार्रवाई में 5-5 किलो के 6 प्रेशर कुकर आईईडी, पटाखे और बिजली के तार बरामद हुए। शुरुआती जांच से पता चला है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था। बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

height=1280

बीजापुर में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी हैं और सीमावर्ती व संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है। बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में छोटेबेठिया थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस नक्सली गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है। इसी बीच, बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने जानकारी दी कि बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और वहां से एक एके-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

height=1280

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/beating-retreat-marks-grand-finale-of-republic-day-at-vijay-chowk/131107

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट: सैन्य धुनों के साथ 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

Related to this topic: