प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुजफ्फरनगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

मुजफ्फरनगर में सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक सिक्योरिटी गार्ड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुभाष बालियान के रूप में हुई है।

मुजफ्फरनगर में सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

Security Guard Shot Dead in Muzaffarnagar |

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में मंगलवार को एक सिक्योरिटी गार्ड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुभाष बालियान के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या का संबंध उनके बेटे के प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

बेटे का गांव की युवती से था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि सुभाष बालियान के बेटे आकाश का गांव की ही एक सजातीय युवती कशिश के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गोत्र होने के कारण परिवार और सामाजिक स्तर पर इस रिश्ते का विरोध किया जा रहा था।

कुछ दिन पहले घर से फरार हुआ था प्रेमी जोड़ा

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले आकाश और कशिश घर से फरार हो गए थे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। इसके बाद मामले को लेकर पंचायत भी बैठी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया, जबकि उसके प्रेमी आकाश को जेल भेज दिया गया।

प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

आरोप है कि मंगलवार को युवती के घरवालों ने सुभाष बालियान को दिनदहाड़े गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और एक ही गोत्र होने के कारण रिश्ते का विरोध मुख्य वजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है

ये भी पढ़ें: 31 हजार से अधिक पीआरडी जवानों को परिवार सहित पांच लाख तक का इलाज

Related to this topic: