प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UPSC में 61 चयन...

UPSC में 61 चयन, सरकारी स्कूलों के छात्रों ने दिखाया दम

भोपाल। मध्य प्रदेश ने इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 उम्मीदवारों का...

upsc में 61 चयन सरकारी स्कूलों के छात्रों ने दिखाया दम

UPSC में 61 चयन, सरकारी स्कूलों के छात्रों ने दिखाया दम |

भोपाल। मध्य प्रदेश ने इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 उम्मीदवारों का चयन कर इतिहास रच दिया है। इनमें से कई सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों से पढ़े हैं, जो राज्य की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को दर्शाता है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को पास कर इन युवाओं ने न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया। 

चुनौतियों के बावजूद सफलता

चयनित युवाओं में कई ऐसे हैं जो छोटे गांवों से आते हैं। इन गांवों 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं होती, मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट भी सीमित है। इसके बावजूद, इन युवाओं ने अपने जज्बे, मेहनत और लगन से सफलता हासिल की।

सरकारी कॉलेजों का योगदान

61 में से 15 अभ्यर्थियों ने सरकारी कॉलेज/विश्वविद्यालयों से पढ़ाई की। यह राज्य के सरकारी शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता और छात्रों की क्षमता को दर्शाता है।

कुछ प्रमुख सफल अभ्यर्थी

आशीष शर्मा जीवाजी- विश्वविद्यालय (ग्वालियर), पुलकित जैन– आईएचईई ( भोपाल), प्राची चौहान– बीएससी, सुभद्रा शर्मा-शासकीय कन्या कॉलेज, गंज बासौदा, सौम्या जैन–गांधी पीआर कॉलेज (भोपाल), आयुष स्वामी – जेएलएन कॉलेज (सोहागपुर), निकित सिंह– एबीवी कॉलेज(इंदौर), दीपक बघेल–जीवाजी विश्वविद्यालय, राजवर्धन सिंह सिसोदिया–गुजराती समाज कॉलेज( इंदौर), प्राची जैन–सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज(भोपाल), रूपल बी–आईएचईई( भोपाल), रोहन जैन–होल्कर साइंस कॉलेज( इंदौर), अंकुश पाटीदार–देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, गौरव जाट – देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, पवित्रा मिश्रा – शासकीय विज्ञान कॉलेज(रीवा), उज्ज्वल जैन–माधवराव सिंधिया कॉलेज( कोलारस) शामिल हैं। 

यह उपलब्धि दिखाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद, सही दिशा, मेहनत और संकल्प से बड़ी से बड़ी परीक्षा भी जीती जा सकती है। साथ ही, यह राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बढ़ती गुणवत्ता का भी मजबूत प्रमाण है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-surrounded-the-up-government-regarding-law-and-order/150878

Related to this topic: