प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण शुरू

यूपीआईटीएस 2026: उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा होगी तय

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।

यूपीआईटीएस 2026 उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा होगी तय

UPITS 2026: Setting direction to establish Uttar Pradesh as a global sourcing hub |

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, उद्यमियों और निर्माताओं को देश-दुनिया के बाजारों से जोड़ने वाला प्रमुख मंच उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) अब अपने चौथे संस्करण में प्रवेश कर चुका है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाला यूपीआईटीएस-2026 इस बार पहले से अधिक व्यापक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, सेक्टरल विविधता और बिजनेस कनेक्ट के साथ आयोजित होगा। यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और कारोबारियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का एक बड़ा माध्यम बनेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जहां 96 लाख से अधिक इकाइयां कार्यरत हैं। सरकार ऐसा इकोसिस्टम विकसित कर रही है जिससे उद्यम वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें। यूपीआईटीएस के इस चौथे संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 5 लाख से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

वैश्विक भागीदारी और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ की विशेष पहचान

इस वर्ष आयोजन का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और अधिक व्यापक होगा जिसमें ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम जैसे छह पार्टनर देश भाग लेंगे। प्रदर्शनी में कृषि, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, आयुष, फार्मास्यूटिकल्स और रिन्यूएबल एनर्जी समेत विभिन्न क्षेत्रों की विविधता देखने को मिलेगी। इसके अलावा, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ पहल के साथ इस वर्ष ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को विशेष पहचान दी जाएगी, जिसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक पाक विधियों और व्यंजनों को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

व्यापार, निवेश और डिजिटल सुविधाओं का संगम

पांच दिवसीय इस आयोजन में बिजनेस एंगेजमेंट्स, नॉलेज सेशंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो जैसी कई गतिविधियां होंगी, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रेड जैसे उभरते क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्थाओं को भी बढ़ाया गया है, जिससे यूपीआईटीएस ऐप के जरिए खरीदार और प्रदर्शक पहले से बीटूबी बैठकों का निर्धारण कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में यह ट्रेड शो एक मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें:   यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: ग्रेटर नोएडा में तैयारियों को अंतिम रूप, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

Related to this topic: