प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड..

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पारा 3.8 डिग्री..

MP News : भोपाल। नव वर्ष के आगमन से पहले और वर्तमान साल की विदाई की मौके पर मध्य प्रदेश में घना कोहरा, तेज ठंड औऱ कोल्ड वेब अपना असर दिखा रहा है।

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पारा 38 डिग्री

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड |

MP News : भोपाल। नव वर्ष के आगमन से पहले और वर्तमान साल की विदाई की मौके पर मध्य प्रदेश में घना कोहरा, तेज ठंड औऱ कोल्ड वेब अपना असर दिखा रहा है। तापमान ने गोता लगाया और 4 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार रात शहडोल के कल्याणपुर का तापमान 3.8 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पंचमढ़ी के साथ शाजापुर, रायसेन के साथ कई जिलों में ओस की बूंदे जम गई। मंगलवार सुबह में उत्तरी दिशा में कोहरा ने भोपाल, इंदौर औऱ उज्जैन में अपना असर दिखाया है। इसका असर रेल परिचालन पर पड़ा और कई ट्रेन लेट चल रही हैं। 

ठंड के कारण स्कूल में भी शीतकाल की छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रदेश में सभी स्कूल में यूकेजी से 12 वीं तक की कक्षा बंद है। आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम की रफ्तार 287 किमी प्रति घंटा है। इसके कारण प्रदेश के कई शहरों में कंपकपी जैसी स्थिति है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़ और शहडोल के साथ कई शहर कोहरा से लिपटा हुआ है। इसके कारण ट्रेन 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही है। मौसम का हाल यह है कि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 

बीम हेडलाइट जरूर चालू रखें। फॉग लैंप ऑन रखें। गाड़ी की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा से कम चलाएं। आचानक ब्रेक न लगाएं। रेलवे  क्रासिंग पर अधिक सावधान रहें। बाइक सवार हेलमेट और ऱिफ्लेक्टर जरूर उपयोग करें। इसके साथ बच्चे. बुजुर्ग और हार्ट या अस्थमा के मरीज 8 बजे से पहले घर से बाहर नहीं निकलें।

ठंडी हवा से बचें, गुनगुना पानी का प्रयोग करें। तेज ठंड की स्थिति में सिर, गर्दन, हाथ पैर और उसकी अंगुलियों को ढकें। फ्लू, सार्दी, जुकाम पर अधिक सावधानी बरतें। विटामिन सी से भरपूर सब्जी फल का सेंवन करें। कोहरे में धूल कण के प्रभाव के कारण फेफड़े की कार्यक्षमता कम हो जाती है। खांसी और सांस की समस्या होती है। इसलिए व्यायाम और मास्क का प्रयोग जरूर करें। लंबे समय तक ढंड में रहने पर शीतदंश का खतरा रहता है। इससे त्वचा पीली, कठोर और सून्न हो जाती है। और काले छाले  भी पड़ने की गुजाइश रहती। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-tiger-entered-the-house-and-sat-on-the-cot/103070

Related to this topic: