प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी का...

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी का अलर्ट. प्रदेश में आंधी-बारिश की भी भविष्यवाणी

भोपाल। ​मध्य प्रदेश में मौसम विभाग (IMD Bhopal) के अनुसार, राज्य में अप्रैल महीने की शुरुआत सक्रिय...

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी का अलर्ट प्रदेश में आंधी-बारिश की भी भविष्यवाणी

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी का अलर्ट. प्रदेश में आंधी-बारिश की भी भविष्यवाणी |

भोपाल। ​मध्य प्रदेश में मौसम विभाग (IMD Bhopal) के अनुसार, राज्य में अप्रैल महीने की शुरुआत सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आंधी और बारिश के साथ हो रही है, लेकिन महीने के दूसरे पखवाड़े से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

​​प्रदेश में लू का चलेगा दौड़

15 अप्रैल के बाद से प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ेगा और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल इलाके में देखने को मिलेगा। इसके अलावा इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभागों में भी पारा काफी ऊपर जाएगा।

1 से 4 अप्रैल तक रहना है सतर्क

वर्तमान में, IMD भोपाल ने 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। प्रबुधवार को इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर सहित प्रदेश के 29 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस इलाके में गर्मी का दौर

ग्वालियर-चंबल 15 अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा गर्म रहेगा। इंदौर, भोपाल, उज्जैन शुरुआती हफ्ते में बारिश/आंधी, फिर 15 अप्रैल से तीव्र गर्मी पड़ेगी। सागर संभाग लू और बढ़ते तापमान का प्रभाव दिखेगा। मौसम विभाग ने किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित रखने और आम जनता को बिजली चमकने के दौरान पेड़ों या खंभों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: