प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म...

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप, जबलपुर में मचा हड़कंप

शहर में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा कर रहे श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी गंभीर आरोपों के घेरे में हैं।

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप जबलपुर में मचा हड़कंप

Sexual Exploitation Allegations Against Mahamandaleshwar Uttam Swami |

जबलपुर। शहर में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा कर रहे श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। राजस्थान की एक युवती ने उन पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इसके बाद राजनीति और धार्मिक हलकों में तनाव का माहौल है।

क्या है मामला

राजस्थान की एक युवती ने दिल्ली पुलिस (DCP) को ईमेल के जरिए शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि उत्तम स्वामी ने धर्म के नाम पर उसका 'ब्रेनवॉश' किया और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए 24x7 पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि शिकायत की खबर सार्वजनिक होने के बाद से उसे धमकियां मिल रही हैं।

खराब सेहत का हवाला, कथा में नहीं पहुंचे

उत्तम स्वामी जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित हीरापुर आश्रम में कथा कर रहे हैं। यह आश्रम करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार, आरोपों के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और खराब सेहत का हवाला देते हुए कथा के मंच पर नहीं पहुंचे। उत्तम स्वामी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे सनातन धर्म पर हमला और उन्हें बदनाम करने की एक गहरी साजिश करार दिया है।

विवाद बढ़ने पर पुलिस तैनात

जबलपुर के हीरापुर आश्रम में यह भागवत कथा 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई है। विवाद बढ़ने के बाद आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। मालूम हो कि उत्तम स्वामी के मध्य प्रदेश की राजनीति में गहरे संबंध माने जाते हैं और वे कई बड़े राजनेताओं के करीबी रहे हैं। ऐसे में इन आरोपों ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-orders-policy-for-revival-of-water-bodies/140863

जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त: प्रदेश में जलाशयों के पुनर्जीवन की नीति बनाने के निर्देश

Related to this topic: