प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शाह का ममता पर हमला, बंगाल पर निशाना

शाह का ममता पर हमला—बंगाल को गुमराह करने का आरोप, भाजपा सरकार बनाने का दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कालियागंज रोड शो और गंगारामपुर सभा में ममता बनर्जी पर बंगाल को गुमराह करने और भय फैलाने का आरोप लगाया।

शाह का ममता पर हमला—बंगाल को गुमराह करने का आरोप भाजपा सरकार बनाने का दावा

Regional Development |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में रोड शो किया और उसके बाद गंगारामपुर में भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल को गुमराह कर रही हैं और उनके सिंडीकेट व गुंडे भय और आतंक फैला रहे हैं। इस बार उनकी विदाई तय है। वे भाजपा नेताओं को बाहरी बता रही हैं और बंगाल पर कब्जा करने का कुप्रचार कर रही हैं। यहां की जनता उन्हें बाहर कर देगी।

भाजपा सरकार का दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल में 5 मई को भाजपा की सरकार बन रही है। सरकार बनते ही वसूली करने वालों, माफियाओं और गुंडों को सख्ती से निपटाया जाएगा। टीएमसी सिंडीकेट का राज खत्म होगा और बंगाल की गरिमा वापस लाई जाएगी।

‘बाहरी’ विवाद पर हमला

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा नेताओं को बाहरी बता रही हैं और यह प्रचार कर रही हैं कि बाहरी लोग बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं। वे राज्य की जनता को गुमराह कर रही हैं और अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, जबकि भाजपा बंगाल के ही किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी।

युवाओं को साधने की कोशिश

अमित शाह ने युवकों को “जिगर का टुकड़ा” बताते हुए कहा कि बंगाल के नववर्ष पर भाजपा सरकार का आगमन होगा और “दीदी” को टा-टा बाय-बाय कहने का समय आ गया है।

उत्तर बंगाल के विकास का वादा

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने उत्तर बंगाल को पीछे धकेला है। साथ ही चेतावनी दी कि कुछ लोग सिलीगुड़ी के ‘चिकन नेक’ क्षेत्र को काटकर उत्तर बंगाल को बांटने की साजिश कर रहे हैं, जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थानों की घोषणा

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग से सुंदरवन तक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा। भाजपा के शपथ पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने उत्तर बंगाल में एम्स, 600 बेड का कैंसर अस्पताल, आईआईटी, आईआईएम और खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया। राजवंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और रोजगार बढ़ाने के उपाय भी किए जाएंगे।

घुसपैठ पर सख्त रुख

अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल और देश की सुरक्षा के लिए एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को बाहर करेगी। बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा के लिए 600 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों ने युवाओं का रोजगार छीना और किसानों का हक मारा है।

यह भी पढ़े: विपक्ष के जरिए ताइवान पर दबाव

https://www.primenewsnetwork.in/world/china-opens-new-diplomatic-channel-to-pressure-taiwan/157420

Related to this topic: