प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा

शाजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कालापीपल में 150 लीटर जहरीली स्पिरिट जब्त, शराब माफिया गिरफ्तार

शाजापुर जिले की कालापीपल पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 लीटर जहरीली शराब बनाने वाली स्पिरिट जब्त की है।

शाजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन कालापीपल में 150 लीटर जहरीली स्पिरिट जब्त शराब माफिया गिरफ्तार

Shajapur Police Seize 150 Liters of Poisonous Spirit, Arrest One |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। शाजापुर जिले की कालापीपल पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 लीटर जहरीली शराब बनाने वाली स्पिरिट जब्त की है। जब्त स्पिरिट की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा।

जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी निमेश देशमुख के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 13 जुलाई 2026 को कालापीपल थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी की टीम को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सुभाष नगर निवासी राजेश कंजर और देव कंजर गणेशपुर जोड़ स्थित समेल पुलिया के नीचे जहरीली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट से भरा ड्रम लेकर खड़े हैं और इसे कहीं ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस को देख भागे आरोपी, पीछा कर एक को दबोचा

पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और 18 वर्षीय देव पिता संतोष कंजर (निवासी सुभाष नगर) को पकड़ लिया। वहीं, दूसरा आरोपी राजेश पिता लाड़ सिंह कंजर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 लीटर स्पिरिट जब्त कर ली है। 

थाना कालापीपल में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 363/2026 के तहत धारा 34(2) एवं 49-ए आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी राजेश कंजर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: इगतपुरी के भावली डैम में घूमने गए परिवार पर जानलेवा हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

Related to this topic: