प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शमिक भट्टाचार्य की चेतावनी

'भाजपा का तृणमूलीकरण' हुआ तो दे दूंगा इस्तीफा, हिंसा बर्दाश्त नहीं: शमिक भट्टाचार्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का तृणमूलीकरण नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

भाजपा का तृणमूलीकरण हुआ तो दे दूंगा इस्तीफा हिंसा बर्दाश्त नहीं शमिक भट्टाचार्य

फाइल फोटो |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का तृणमूलीकरण नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को विधानसभा चुनाव बाद हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में किसी भी पार्टी का कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। भाजपा के शासनकाल में भय के माहौल की कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही बोल चुके हैं कि भय नहीं, भरोसा की गारंटी है।

शमिक भट्टाचार्य पहुंचे नबान्नो, स्थिति का किया मुआयना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य राज्य सचिवालय नबान्नो पहुंचे और वहां की स्थिति का मुआयना किया। विधानसभा चुनाव के बाद हो रही हिंसा की घटनाओं के बारे में पूछे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोग भाजपा में घुस आए हैं और वे हिंसा कर रहे हैं। उनकी पहचान कर भाजपा से बाहर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग भाजपा का झंडा लेकर और भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक बन कर तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों में तोड़फोड़ और कब्जा कर रहे हैं।

चुनाव बाद हिंसा पर तीखा बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा की चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत होती तो अब तक 200 कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई होती। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़-हिंसा की भाजपा की संस्कृति नहीं है बल्कि यग संस्कृति तृणमूल कांग्रेस की है। उसकी राजनीति की संस्कृति तोड़फोड़-हिंसा की है। तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद भी ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने के बार में पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति के समाधान के कानूनी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/20000-sailors-trapped-as-hormuz-crisis-deepens/183154

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: खाड़ी में फंसे हैं 20 हजार नाविक, गहराया मानवीय संकट

Related to this topic: