प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शाजापुर में 24 भेड़ों की मौत...

शाजापुर में 24 भेड़ों की मौत, बैतूल में युवक का 1 किमी तक पीछा

खंडवा। मध्य प्रदेश में रविवार का दिन मधुमक्खियों के हमलों के कारण दहशत भरा रहा। राज्य के कई जिलों से...

शाजापुर में 24 भेड़ों की मौत बैतूल में युवक का 1 किमी तक पीछा

शाजापुर में 24 भेड़ों की मौत, बैतूल में युवक का 1 किमी तक पीछा |

खंडवा। मध्य प्रदेश में रविवार का दिन मधुमक्खियों के हमलों के कारण दहशत भरा रहा। राज्य के कई जिलों से लगातार लोगों पर मधुमक्खियों के हमले की खबरें सामने आईं। इन हमलों में शाजापुर में 24 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि चरवाहा घायल हो गया।

शाजापुर: मधुमक्खियों के हमले में 24 भेड़ों की मौत

शुजालपुर के तिलावद क्षेत्र में एक चरवाहे की भेड़ों के झुंड पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 24 भेड़ों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गईं। चरवाहे को इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है। घटना तब हुई जब भेड़ें नदी में पानी पी रही थीं। इससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उल्लेखनीय है कि इसी चरवाहा समूह की 220 भेड़ें पहले भी हल्दी खाने से मर चुकी थीं, जिसमें मिलावट की आशंका थी।

बैतूल में युवक का किया 1 किमी तक पीछा

बैतूल के खेड़ी सांवलगढ़ गांव में मधुमक्खियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए करीब 1 किलोमीटर तक भागता रहा, लेकिन मधुमक्खियां लगातार डंक मारती रहीं। बचने के लिए वह पानी से भरे टैंक में कूद गया, लेकिन वहां भी मधुमक्खियां मंडराती रहीं। काफी देर बाद मधुमक्खियों के हटने पर युवक को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खंडवा में खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला

खंडवा के कुलवाड़ा गांव में खेत में काम कर रहे 5 से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला किया। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीवा में महिला को बचाने में पुलिस की सूझबूझ

रीवा में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए थाने में घुस गई। वहां मौजूद हेड कांस्टेबल ने कंबल और धुएं का इस्तेमाल कर मधुमक्खियों को भगाया और महिला की जान बचाई। महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश में मधुमक्खियों के लगातार हमले एक गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इन घटनाओं ने न केवल लोगों की जान को खतरे में डाला है, बल्कि पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-surrounded-the-up-government-regarding-law-and-order/150878
 

Related to this topic: