प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दंपति ने सुरक्षा और कार्रवाई की लगाई गुहार

शिवपुरी में महिला से कथित अभद्रता के विरोध पर दंपति पर हमला, एसपी से कार्रवाई की मांग

शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र में महिला से कथित अभद्रता का विरोध करने पर दंपति के साथ मारपीट और हमले का आरोप लगाया गया है।

शिवपुरी में महिला से कथित अभद्रता के विरोध पर दंपति पर हमला एसपी से कार्रवाई की मांग

Shivpuri Couple Seeks Action After Alleged Assault and Misconduct Incident |

शिवपुरी,(मध्य प्रदेश)। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम एंजवारा में एक महिला के साथ कथित अभद्रता और उसके पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

सुबह महिला गांव में गोबर एकत्रित करने गई थी

पीड़ितों के अनुसार, 6 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे महिला गांव में गोबर एकत्रित करने गई थी। इसी दौरान गांव के ही राजेश यादव ने कथित रूप से पीछे से आकर उसकी साड़ी खींच दी। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसका पति राजपाल यादव मौके पर पहुंचा और विरोध किया, जिसके बाद विवाद हिंसक हो गया।

फर्से से सिर पर किया हमला

आरोप है, कि राजेश यादव ने फर्से से राजपाल यादव के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और अस्पताल में टांके लगाने पड़े। इसके बाद राजकुमार, पुष्पा और प्रसन्न भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर दंपति के साथ मारपीट की। आवेदन के अनुसार, राजकुमार ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जबकि महिला के दाएं हाथ में फ्रैक्चर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

पीड़ित दंपति का आरोप है, कि घटना के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने तथा बाहर पढ़ रहे बच्चों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ितों का कहना है, कि घटना की सूचना इंदार थाने में दी गई थी, लेकिन अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ेंः मिर्जापुर में बारिश से उखड़ी सड़कें बनीं मुसीबत, अमृत योजना के कार्यों पर उठे सवाल

Related to this topic: