MP News : भोपाल। यहां आयोजित एलुमनी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपने स्कूल मित्रों के साथ फिल्मी गीत “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों”
MP News : भोपाल। यहां आयोजित एलुमनी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपने स्कूल मित्रों के साथ फिल्मी गीत “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों” गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह कार्यक्रम मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के 1975 बैच की स्वर्ण जयंती (गोल्डन जुबली) के अवसर पर आयोजित किया गया था।
गीत के अंत में उन्होंने कहा कि सुरों की परिपूर्णता से अधिक भावनाएँ मायने रखती हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संगीत के प्रति प्रेम एक बार फिर देखने को मिला, जब वे भोपाल में आयोजित एलुमनी मीट के दौरान अपने स्कूल के पुराने दोस्तों से मिले। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान अपने स्कूल मित्रों के साथ लोकप्रिय गीत “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों” गाते नजर आए। इस भावुक क्षण का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया।
इस अवसर पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, टीटी नगर, भोपाल की वे कक्षाएं, गुरुजनों की सीख, दोस्तों की हंसी और बीते दिनों की शरारतें।” वीडियो के अंत में एक हल्का-फुल्का और आत्मीय क्षण भी देखने को मिला। गीत समाप्त होने के बाद शिवराज सिंह चौहान मुस्कुराते हुए कहते हैं - “पूरा नहीं आता था, लेकिन भाव आ गया।”
यह सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराते हुए तालियाँ बजाते हैं और कहते हैं - “क्या बात है, वही तो जरूरी है।”
जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने तात्या टोपे नगर, भोपाल स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में 1975 बैच के गोल्डन जुबली एलुमनी मीट में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई वर्षों बाद पुराने छात्र एक-दूसरे से मिले। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो के साथ एक भावुक संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने स्कूल जीवन की यादें ताजा कीं।
X पर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा - मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, टीटी नगर की कक्षाएं, शिक्षकों का मार्गदर्शन, दोस्तों की हंसी और बचपन की शरारतें - इन सबकी यादें आज फिर जीवंत हो उठीं।”
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा - “इस स्कूल की एक-एक ईंट में जो स्नेह और अपनापन है, उसका वर्णन मैं नहीं कर सकता, लेकिन आज इस बात का गर्व और आनंद है कि हमारा विद्यालय देश के नंबर-एक विद्यालयों की श्रेणी में खड़ा है, जब भी जरूरत पड़े, हम सभी अपने स्कूल के लिए हमेशा खड़े हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि 1975 बैच की स्वर्ण जयंती एलुमनी मीट में शामिल होकर वे अमूल्य स्मृतियाँ एक बार फिर जीवंत हो गईं। समय के साथ भले ही जीवन की राहें बदल गई हों, लेकिन स्कूल और मित्रता की यादें आज भी उतनी ही ताजा हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-on-the-successful-launch-of-lvm3m6/102356