प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले..

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले - मैंने खुद डॉ. मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया

भोपाल। भोपाल के किरार सम्मेलन में दीपावली मिलन का समारोह हुआ। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह भी थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने जाने के घटनाक्रम को याद किया है कहा..

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले  -  मैंने खुद डॉ मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले - मैंने खुद डॉ. मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया |

MP News : भोपाल के किरार सम्मेलन में दीपावली मिलन का समारोह हुआ। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह भी थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने जाने के घटनाक्रम को याद किया है कहा, 2023 के विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री मुझे न बनाये जाने की घड़ी मेरे लिए परीक्षा की घड़ी थी। तब बंपर बहुमत मिला था। सबको लगा कि सबकुछ स्वभाविक होगा। लेकिन जब पता चला कि मुख्यमंत्री मोहन जी होंगे तो मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा। 

तब मेरे हृदय से आवाज आई, शिकन मत आने देना, मैने खुद मोहन जी का नाम प्रस्तावित किया। इसी बदलाव में मुझे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में काम करने का मौका मिला, जब समाज के लोगों ने शिवराज को चांदी का मुकुट पहनाया तो उन्होंने उसे लौटा दिया। कहा, इसे गरीब बेटियों की बिछिया बनाकर दे देना। उन्होंने पत्नी साधना की भी तारीफ की, कहा-साधना मे समाज कार्य के लिए खुद को समर्पित किया।

परिस्थितियां ऐसी थी कि उन्हें अध्यक्ष बनना पड़ा

कोविड के कठिन समय में उन्होंने बिना अपना परवाह किए लोगों की मदद की। समाज भवन और कोचिंग जैसे कामों ने उनका योगदान तल्लीनता भरा रहा। साधना को अध्यक्ष बनने की कोई इच्छा नहीं थी, लेकिन परिस्थितियां ऐसी थी कि उन्हें अध्यक्ष बनना पड़ा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग शुरू की जिससे भुवनेश जैसे युवक डिप्टी कलेक्टर बने। उन्होंने कहा, समाज की इच्छा थी कि राजधानी में समाज का अपना घर हो, कुछ लोग सरकारी जमीन मांगने के पक्ष में थे, लेकिन साधना और उनकी टीम ने निश्चय किया कि सरकार के सामने झोली नहीं फैलाएंगे। समाज ने खुद जमीन खरीदी और उसपर बनने वाला भवन अब पूर्णता की ओर है।

 यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/there-will-be-no-land-pooling-for-ujjain-simhastha/98045


 

Related to this topic: