प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला

सांप काटे युवक को डॉक्टर ने दिया एंटी स्नेक वेनम, दूसरी तरफ महिला करती रही झाड़-फूंक

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय संजय राम को जहरीले सांप ने काट लिया था, जिन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सांप काटे युवक को डॉक्टर ने दिया एंटी स्नेक वेनम दूसरी तरफ महिला करती रही झाड़-फूंक

समस्तीपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला |

बिहार: समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक तरफ सांप के काटने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीज का इलाज करते रहे। वहीं अस्पताल परिसर में ही बगल में खड़ी एक महिला भगत झाड़-फूंक करती रही।

एंटी स्नेक वेनम के दिए गए 20 डोज

बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इलमासनगर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक संजय राम को किसी जहरीले सांप ने काट लिया था। आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करते ही युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने एंटी स्नेक वेनम के 20 डोज दे दिए। समय पर इलाज मिलने से युवक संजय कुमार राम की जान बच गई। 

इलाज के साथ महिला पढ़ती रही मंत्र

वहीं, समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के साथ एक महिला मंत्र पढ़ती रही। महिला भगत ने युवक के पेट पर हाथ रखकर काफी देर तक मंत्र पढ़े। परिजनों ने चिकित्सकीय उपचार के साथ अंधविश्वास का भी सहारा लिया। परिजनों ने डॉक्टर को इलाज करने को कहा और महिला भगत को झाड़फूंक करने के लिए बुला लिया। वहीं, इस दृश्य को देखते हुए डॉक्टरों ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाना खतरनाक हो सकता है। लोगों से की अपील की गई है कि सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- मथुरा में 'स्वच्छ ब्रज अभियान' की शुरुआत, कृष्णानगर को बनाया जाएगा कचरा रहित मॉडल जोन
 

Related to this topic: