प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों...

शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में बांग्लादेश और रोहिंग्या घुसपैठियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा।

शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में बांग्लादेश और रोहिंग्या घुसपैठियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि असम, त्रिपुरा और उत्तर पूर्व के राज्यों में घुसपैठियों की समस्या नहीं है, तो केवल पश्चिम बंगाल में ही क्यों है। उनका साफ कहना है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर सभी जगहों में बेड़ा नहीं होने से घुसपैठ हो रही है। बेड़ा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जमीन मुहैया नहीं करा रही है जबकि इसके लिए केंद्र सरकार ने उनसे कई बार आवेदन किया।

बेड़ा लगाने के लिए जमीन मुहैया नहीं कराने का आरोप

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे जानबूझ कर बांग्लादेश की सीमा पर बेड़ा लगाने के लिए जमीम मुहैया नहीं करा रही है ताकि घुसपैठिएं आ सके। उन्हें चुनाव में घुसपैठियों का वोट मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठियों के लिए हमेशा बीएसएफ को जिम्मेदार ठहरा कर अपना बचाव कर रही हैं। असम, त्रिपुरा और उत्तर पूर्व के राज्यों की सरकारों ने बांग्लादेश की सीमा पर जमीन उपलब्ध करा चुकी है और वहां घुसपैठ की समस्य नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जताई थी नाराजगी

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए थे तो उन्होंने पश्चिम बंगाल की घुसपैठ पर चिंता जताई थी और राज्य सरकार की ओर से बांग्लादेश की सीमा पर बेड़ा के लिए भूमि नहीं देने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने टीएमसी के भ्रष्ट नेताओं और राज्य के सरकारी अधिकारियों पर घुसपैठ कराने का आरोप लगाया था और कहा कि बीएसएफ को राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है। भाजपा के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-cm-rekha-gupta-takes-charge-of-old-delhi-redevelopment/131803

चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, अभिनेता राजपाल यादव को 4 फरवरी तक सरेंडर का आदेश

Related to this topic: