भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी लड़ाई करने की तैयारी करते नजर आ रहे है।
कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी लड़ाई करने की तैयारी करते नजर आ रहे है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 72 घंटे मे लगाये गए आरोपों का प्रमाण दें वरना वे मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला करेंगे।
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने वकील के माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास नोटिस भिजवाया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर वकील द्वारा मुख्यमंत्री को भिजवाए गए नोटिस के बारे लिखा है। एक्स हैंडल पर लिखे पत्र के अनुसार उन्होंने उस नोटिस में लिखा है कि मुख्यमंत्री ने आधारहीन आरोप लगाया है। कोयला घोटाले में उनका और केंद्रीय गृह मंत्री का नाम संलग्न किया है। अधिकारी ने अपने वकील के माघ्यम से मुख्यमंत्री को नोटिस भेजा है कि वे 72 घंटे में उनको प्रमाण दें।
कोयला घोटाले के रुपए का इस्तेमाल का आरोप
ईडी ने कोयाला घोटाले के एक मामले को लेकर जिस दिन आईपैक के कार्यालय में छापेमारी की थी, उस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंच गई थीं और ईडी के हाथ से कागजात ले लिया था। उस दिन ईडी के विरोध में बोलते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कोयला घोटाले के रुपए का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
मुख्यमंत्री ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ महानगर में निकाला जुलूस
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ महानगर में जुलूस निकाला और सभा की। उन्हो ने सभा में सवाल उठाया था कि कोयला घोटाले के रुपयों का लेन-देन किन लोगों ने की है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया था और कहा था कि गद्दारों के माध्यम से लेन-देन हुआ। उन्होने यह भी कहा कि लेन-देन "भाजपा के जगन्नाथ" के माध्यम से लेन-देन हुआ है। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी का भी नाम लिया। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को "भाजपा का जगन्नाथ" कहा था।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dharamshala-court-complex-evacuated-after-bomb-threat-turns-out-to-be-false/104155
बम की धमकी बाद खाली कराया गया धर्मशाला कोर्ट परिसर, धमकी निकली झूठी