प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भवानीपुर में शुभेंदु का वार रूम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का वार रूम

कोलकाता। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममात बनर्जी को इस बार विधान सभा चुनाव में परास्त करने के लिए आमादा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का वार रूम

Bhabanipur Assembly |

कोलकाता।  भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममात बनर्जी को इस बार विधान सभा  चुनाव में परास्त करने के लिए आमादा है। उन्होंने इस बावत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव क्षेत्र भवानीपुर मे “वार रूम” खोल रखा है। इसी वार रूम से भाजपा के नेता-कार्यकर्ता चुनाव प्रचार, जुलूस निकालने और सभा करने के कार्यक्रम की योजना और चुनावी रणनीति बनाएंगे। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भवानीपुर क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उसी तरह से परास्त किया जाएगा जिस तरह पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम क्षेत्र से उन्हें परास्त किया गया था।

आठ वार्डों पर खास नजर

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के अंतर्गत कोलकाता नगर निगम के आठ वार्ड है। पिछले लोकसभा चुनाव में छह वार्डों में भाजपा को अच्छा-खासा वोट मिला था। पांच वार्डों में टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिला था। इस बार विधानसभा चुनाव में उन पांचों वार्डों  में टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिलेंगे ही, बाकी तीन वार्डों में भी टीएमसी से ज्यादा वोट मिलेंगे। सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के परास्त होने का पूरा यकीन इसलिए भी है कि एसआईआर के तहत भवानीपुर क्षेत्र में 48 हजार वोटरों के नाम कट गए है। शुभेंदु अधिकारी का मानना है कि यह संख्या और बढ़ जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत न्यायिक अधिकारी काफी संख्या में वोटरों के कागजातों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस चुनाव क्षेत्र के काफी संख्या में उन वोटरों के नाम कटेंगे जिनके कागजात सही नहीं है।

यह भी पढ़े: 11 हजार वोल्ट तार से 5 मजदूरों की मौत

https://www.primenewsnetwork.in/state/11kv-wire-fall-kills-five-workers/146723
 

Related to this topic: