बदायूं में दारोगा के फांसी लगाने की सूचना से इलाके समेत पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। दारोगा के फांसी लगाने की सूचना से इलाके समेत पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
न्यायालय की सुरक्षा में तैनात थे दारोगा मेघ श्याम
मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सकना के रहनेवाले दारोगा मेघ श्याम गौतम पिछले एक साल से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में किराए पर रहते थे। वह पुलिस विभाग में न्यायालय की सुरक्षा का काम संभाल रहे थे।
मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
आज सुबह जब परिजनों ने दारोगा को फोन किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई। उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जवाहरपुरी पुलिस को दी।
कमरे में खिड़की से लगे फंदे से लटका मिला शव
दारोगा मेघ श्याम के परिजन ने भी 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। दारोगा का शव कमरे में खिड़की से लगे फंदे से लटका पाया गया।
मौके पर पहुंचे जिले के बड़े अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एसपी सिटी अभिषेक सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, सिविल लाइन एसओ हरिंदर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, अस्पताल के ICU में आग लगने से 7 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें: आज केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यह भी पढ़ें: गाजीपुर: होटल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर