विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में मौन पदयात्रा होगी। लोकभवन में विस्थापित परिवार अनुभव साझा करेंगे और प्रदर्शनी लगेगी।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुक्रवार, 14 अगस्त को लखनऊ में मौन पदयात्रा निकाली जाएगी। जीपीओ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से लोक भवन तक होने वाली यह पदयात्रा विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। कार्यक्रम में विस्थापित परिवारों के सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे, जबकि प्रदर्शनी, लाइव पेंटिंग और लघु फिल्म के जरिए विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।
विस्थापित परिवार साझा करेंगे अनुभव, प्रदर्शनी से दिखेगी विभाजन की पीड़ा
जारी कार्यक्रम के अनुसार, लोकभवन प्रेक्षाग्रह में विभाजन विभीषिका से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्यों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी, लाइव पेंटिंग और लघु फिल्म के माध्यम से उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी भी संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़े: रामपुर का सैदनगर विकासखंड जुलाई रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल, 70.03 अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान