प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित...

सिंगरौली दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सिंगरौली में महिला से सामूहिक दुष्कर्म; पुलिस ने सह-आरोपी को दबोचकर जेल भेजा, मुख्य आरोपी फरार

सिंगरौली दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सह-आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Singoli Rape Case: Prompt Police Action, Co-Accused Arrested and Jailed |

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। जिला सिंगरौली के सरई थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरका क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सह-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 जबरन दुष्कर्म​ का आरोप 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने दिनांक 15 जून 2026 को पुलिस चौकी बरका में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी रामसेन बैस और दयाराम बैस ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 470/2026, धारा 64(1), 70(1), 351(3), 126(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

 ​पुलिस की दबिश और गिरफ्तारी

 पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के दिशा-निर्देशन और थाना प्रभारी सरई निरीक्षक राकेश साहू के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बरका उप निरीक्षक निपेन्द्र सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पुरानी देवसर से सह-आरोपी दयाराम बैस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 16 जून को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया।

 ​मुख्य आरोपी की तलाश जारी

 पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी रामसेन बैस की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

चौकी प्रभारी ने की पुलिस टीम की सराहना 

 ​पुलिस टीम की सराहनाइस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक निपेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक एस.के. सेनावानी, प्रधान आरक्षक माधव प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक मनीष ठाकुर, आरक्षक जुझार मीणा एवं आरक्षक अभिषेक पाण्डेय की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें: अधिकमास मेले में नकली नोट खपाने आया युवक गिरफ्तार, जाली करेंसी बरामद

Related to this topic: