प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कार का शीशा टूटा, चालक परिवार सुरक्षित

सिरोही में चलती कार पर पत्थरबाजी, बाल-बाल बचा परिवार; पुलिस जांच में जुटी

सिरोही के गिरवर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चलती कार पर पत्थर फेंककर हमला किया, जिसमें कार का शीशा टूट गया।

सिरोही में चलती कार पर पत्थरबाजी बाल-बाल बचा परिवार पुलिस जांच में जुटी

कार की शीट पर बिखड़े कांच के टुकड़े |

सिरोही,(राजस्थान)। सदर थाना क्षेत्र की गिरवर चौकी अंतर्गत नायरा पेट्रोल पंप के समीप भकोरजी मार्ग पर गुरूवार रात करीब 9 बजे चलती कार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कार का अगला शीशा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि कार चालक, उसकी पत्नी और करीब डेढ़ वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए।

अचानक कार पर फेंके गए बड़े पत्थर

शिकायतकर्ता कन्नू चौहान ने सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया, कि वह नानाबेड़ा से अपने घर गिरवर बोर्ड जा रहा था। इसी दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े 4-5 अज्ञात युवकों ने अचानक उसकी कार पर बड़े पत्थर फेंक दिए, जिससे कार का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

ग्रामीणों का कहना है, कि क्षेत्र में लगातार पत्थरबाजी और अन्य आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ेंः नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिर्जापुर के अंतरराज्यीय चोर गिरोह से लाखों के गहने बरामद

Related to this topic: