प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

5 हजार की लूट का खुलासा

सिरोही में शराब की दुकान पर पथराव और 5 हजार की लूट का खुलासा, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

सिरोही के आबूरोड में शराब की दुकान पर पथराव और करीब 5 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

सिरोही में शराब की दुकान पर पथराव और 5 हजार की लूट का खुलासा 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sirohi Liquor Shop Robbery Solved, Four Arrested in 24 Hours |

सिरोही (राजस्थान)। आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित ओर गांव के पास शराब की दुकान पर पथराव और करीब 5 हजार रुपये की नकदी लूटने की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, शराब के कम पैसे देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद 5 से 7 बदमाशों ने दुकान पर पथराव कर लूटपाट की और करीब 5 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे।

CCTV और तकनीकी जानकारी से चार आरोपी गिरफ्तार

शराब दुकान संचालक के द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टीम का गठन किया जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी प्रदीप डागा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने उपलखेजड़ा निवासी लसमाराम, वासडा निवासी जोगेन्द्र सिंह, निचलागढ़ निवासी गोपीराम और सियावा निवासी बसंत उर्फ वसना को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और लूट की रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

कांस्टेबल बृजभूषण की तकनीकी भूमिका रही अहम

इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल बृजभूषण ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाई। CCTV फुटेज खंगालने और तकनीकी सुराग जुटाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान से पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंच सकी। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल बृजभूषण इससे पहले भी हत्या, लूट और फायरिंग जैसे गंभीर मामलों की जांच में तकनीकी सहयोग देकर पुलिस को सफलता दिला चुके हैं। इस मामले में भी उनकी तकनीकी भूमिका पुलिस के लिए अहम साबित हुई।

24 घंटे में चार गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी

थाना अधिकारी प्रदीप डागा के नेतृत्व में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात के महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस की जांच और पूछताछ अभी जारी है। 

यह भी पढ़े:   श्रीनगर सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, CISF ने शुरू की प्रारंभिक जांच

Related to this topic: