प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीतापुर में अनोखा मामला

पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है महिला, कोतवाली में समझौते की कोशिश

सीतापुर में एक महिला पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की बात पर अड़ी है। मामला कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी।

पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है महिला कोतवाली में समझौते की कोशिश

Sitapur: Woman Wants to Live With Husband and Lover, Talks Held at Police Station |

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली में शुक्रवार को एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पति शुभम वर्मा, पत्नी अंजू और नितिन विश्वकर्मा नामक युवक के बीच रिश्ते को लेकर कोतवाली में काफी देर तक नोकझोंक और समझौते का प्रयास चलता रहा। बताया जा रहा है कि अंजू अपने पति और नितिन दोनों के साथ रहने की बात कह रही है।

पति ने भी साथ रहने की जताई सहमति

वहीं पति शुभम का भी कहना है कि वह पत्नी और नितिन के साथ रहने को तैयार है। दंपती के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें साथ रखने की बात कही जा रही है। शुभम का कहना है कि वह पत्नी और नितिन का साथ नहीं छोड़ेगा, भले ही उसे अपना घर छोड़ना पड़े। वहीं अंजू भी घर छोड़ने की बात कहते हुए साथ नहीं छोड़ने पर अड़ी है। बताया गया कि नितिन पहले भी घर आता-जाता था और रुकता था। शुभम उसे अपना भाई मानने की बात कहता है और दोनों के साथ बैठकर खाना खाने की बात भी सामने आई है।

परिवार ने रिश्ते का किया विरोध

हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। परिजन पति-पत्नी के साथ नितिन के रहने का विरोध कर रहे हैं। मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचने के बाद कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन सकी है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

अंजू ने पति-प्रेमी को साथ रखने की कही बात

महिला अंजू का कहना है कि पति और प्रेमी के साथ रहने के लिए मुझे रोक न जाए महिला ने बताया कि पहले से हमारे घर वाले और दोनों परिवार के लोग जानते हैं कि हम लोग एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। इस मामले से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। पर महिला अपने प्रेमी और पति के साथ रहना चाहती है एक मांग और दो सिंदूर का वादा निभाने के लिए हर प्रयास कर रही है। फिलहाल दोनों परिवार के लोगों को बुलाकर पुलिस समझौता करने का प्रयास कर रही है पर महिला की जिद है कि पति और प्रेमी को नहीं छोड़ेंगे और एक साथ रहेंगे।

यह भी पढ़े:    मायावती का अखिलेश यादव पर हमला, ‘चवन्नी’ टिप्पणी को बताया अपमानजनक

Related to this topic: