प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में योगी कैबिनेट का विस्तार

योगी कैबिनेट का विस्तार, छह विधायकों को दिलाई गयी मंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट के बहुप्रतीक्षित विस्तार में छह विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट विस्तार में दो राज्यमंत्रियों को पदोन्नति देकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

योगी कैबिनेट का विस्तार छह विधायकों को दिलाई गयी मंत्री पद की शपथ

Six New Ministers Sworn In as UP Cabinet Expands |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट के बहुप्रतीक्षित विस्तार में छह विधायकों को जनभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट विस्तार में दो राज्यमंत्रियों को पदोन्नति देकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भूपेंद्र चौधरी और मनोज कुमार पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार में भूपेंद्र सिंह चौधरी और सपा बागी मनोज कुमार पांडेय को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सोमेंद्र सिंह तोमर और अजीत सिंह पाल को प्रोन्नति देकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर तथा हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

यूपी मे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम में नए चेहरों को जगह देकर क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। भाजपा ने इसमें पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, कानपुर-बुंदेलखंड बेल्ट, कन्नौज, फतेहपुर, अलीगढ़ और रायबरेली जैसे क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देकर चुनाव से पहले अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनभवन में संपन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी नवनियुक्त मंत्रियों का कैबिनेट में स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित सरकार एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नए मंत्रियों को देर रात विभाग आवंटन की संभावना

आज शपथ लेने वाले नये मंत्रियों को देर रात विभाग-पोर्टफोलियो आंवटन की संभावना है। माना जा रहा है कि कुछ पुराने मंत्रियों के भी विभाग बदले जाएंगे। इस विस्तार के बाद लोकनिर्माण विभाग को नया मंत्री मिल सकता है। पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के केंद्र में जाने के बाद से PWD CM के ही पास है। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को भारी भरकम विभाग की उम्मीद है। दल बदल कर आने वाले पांडेय जी भी बड़े विभाग की आस लगाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/gelatin-sticks-found-near-pm-modi-event-in-bengaluru/203438

पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले सुरक्षा में चूक, सड़क किनारे मिलीं जिलेटिन स्टिक

Related to this topic: