महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के येदशी गांव में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड हुआ। एक किराना दुकान में लगी आग ऊपरी मंजिल तक फैल गई, जहां एक परिवार रहता था।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के येदशी गांव में दिवाली की रात बड़ा अग्निकांड हो गया। त्योहार की रात एक ही परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए एक व्यक्ति को बचाया जा सका, लेकिन 6 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग घर के अंदर ही लगी थी, उन्हें भागने का समय नहीं मिला।
दमकल कर्मियों की कोशिश रही नाकाम
परिवार एक किराने की दुकान की ऊपरी मंजिल पर रहता था। माना जा रहा है कि आग दुकान में लगी हो सकती है, जिसके बाद ऊपरी मंजिल पर फैली और लोग वहीं फंस गए। इमारत के बाहर न निकल पाने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को कॉल किया और आधी रात में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
दीपक से आग लगने की जताई जा रही आशंका
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग दिवाली समारोह के लिए जलाए गए मिट्टी के एक दीपक से लगी थी। हालांकि, सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। धाराशिव सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि चार पीड़ित अस्पताल लाए जाने तक दम तोड़ चुके थे।
ये भी पढ़ें- गरियाबंद में दिवाली की रात बड़ा हादसा, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत