प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

GPM में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

GPM में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 वाहन जब्त

कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त माफियाओं पर शिकंजा कसा है।

gpm में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय गिरोह के 6 वाहन जब्त

Six Vehicles Seized in Illegal Sand Mining Crackdown |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त माफियाओं पर शिकंजा कसा है। विभाग ने जोबाटोला क्षेत्र में रात करीब 10 बजे घेराबंदी कर मध्य प्रदेश की ओर अवैध रेत ले जा रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा।

कलेक्ट्रेट परिसर में रखे गए सभी जब्त वाहन

​कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा (CG31B9031, CG10AZ4266), दो ट्रैक्टर, एक टिप्पर और गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य हाईवा (CG12BP9142) को जब्त किया गया है। ​सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर ने बताया कि सभी 6 वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। इन वाहनों के खिलाफ खान और खनिज अधिनियम 1957 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अवैध खनिज गतिविधि पर कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी

कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में कोई भी अवैध खनिज गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सफल कार्रवाई में खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, सतीश साहू और साहिब गनी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: रफीगंज में हत्याकांड का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चाकू बरामद

Related to this topic: