बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DBT के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में 1100 रुपये प्रति लाभुक की राशि ट्रांसफर की।
औरंगाबाद: मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में सोमवार को 1100 रुपये प्रति लाभुको की पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला औरंगाबाद के योजना भवन में किया गया।
लाभुकों को करोड़ो रुपये की बांटी गई राशि
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद, अभिलाषा शर्मा उपस्थित रहीं। उनके साथ अपर समाहर्ता एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा की छह पेंशन योजनाओं के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिला औरंगाबाद में कुल 2 लाख 51 हजार 805 पेंशनधारियों को 28 करोड़ 74 लाख 67 हजार छह सौ रुपये की राशि का बांटी गई।
DBT से लाभुकों को समय पर मिल रही पेंशन
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से समाज के वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। डीबीटी व्यवस्था से पेंशन राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में पारदर्शी एवं तुरंत हस्तांतरित हो रही है, जिससे उन्हें समय पर आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।
योजनावार लाभुकों एवं राशि का विवरण
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना– 1,54,694 लाभुक, 17,90,37,400 रुपये
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना– 42,551 लाभुक, 4,70,21,100 रुपये
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना– 24,096 लाभुक, 2,70,53,500 रुपये
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना– 6,184 लाभुक, 71,69,100 रुपये
बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना– 22,924 लाभुक, 2,57,13,900 रुपये
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना– 1,356 लाभुक, 14,91,600 रुपये
ये भी पढ़ें- मैनपुरी में कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद, दो भाइयों से मारपीट का आरोप