प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पाकिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ में सिपाही शहीद

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ में सिपाही शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान देश का एक बहादुर सपूत शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ में सिपाही शहीद

Soldier martyred in encounter with Pakistani terrorists in Jammu and Kashmir |

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान देश का एक बहादुर सपूत शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी दी है। उसने बताया कि जिला उधमपुर के सोआन जंगल क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकियों से मुकाबले के दौरान कांस्टेबल अमजद अली खान ने सर्वोच्च बलिदान दिया।

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में कांस्टेबल अमजिद अली खान ने दिया अदम्य साहस का परिचय

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान कांस्टेबल अमजिद अली खान ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, पुलिस के सभी अधिकारियों और जवानों ने शहीद को नमन करते हुए उनकी वीरता को सलाम किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार ने परिवार के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि 'हीरोज नेवर डाई' यानी वीर कभी नहीं मरते। जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार ने शहीद अमजिद अली खान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस बल उनके साथ खड़ा है। पुलिस ने बताया कि देश की सुरक्षा के लिए दिया गया यह बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/counter-intelligence-kashmir-team-raided-various-locations/101428

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर की टीम ने विभिन्न ठिकानों पर की छापेमारी

Related to this topic: