फतेहपुर के दिलावलपुर गांव में 65 वर्षीय सावित्री देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे राजू पटेल को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुर: रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात में 65 वर्षीय मां सावित्री देवी की हत्या के आरोपी बेटे राजू पटेल को बकेवर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में 10 अक्टूबर को सावित्री देवी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था। आरोप है कि शराब के नशे में राजू पटेल ने विवाद के दौरान अपनी मां के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
65 वर्षीय महिला की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतका के बड़े बेटे रामजीवन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बकेवर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अहम सफलता हासिल की। बकेवर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि दिलावलपुर गांव में 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी राजू पटेल को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- कानपुर में बारिश से ढहा गरीब का कच्चा मकान, पीएम आवास के लिए मुख्यमंत्री से गुहार