लखनऊ में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
लखनऊ: सामाजिक न्याय और दलित-शोषित समाज के लिए संघर्षशील रहे मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम सादगी से सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कांशीराम को सपा नेताओं ने पुष्पांजलि की अर्पित
मान्यवर कांशीराम को सांसद आरके चौधरी, नेता विपक्ष विधान परिषद जासमीर अंसारी, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, मणेन्द्र मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा, धनी लाल श्रमिक प्रदेश अध्यक्ष मजदूर सभा, रामगोपाल पुरी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजदूर सभा, गोमती यादव पूर्व विधायक, अंब्रीश पुष्कर, सीएल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय सिंह यादव सहित सर्वश्री नरेन्द्र सिंह, बृजेश पाण्डेय, डीपी यादव, प्रदीप कुशवाहा, कुंवर अनुराग, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र सिंह जीतू उपनेता नगर निगम सपा दल, ऊषा सेन, ब्लाक प्रमुख अर्चना रावत, राधेश्याम सिंह अमरजीत सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, एसके राय ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का संदेश